पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महासमुंद लोकसभा चुनाव के चर्चित ग्यारह चंदू केबीसी में बने पचास लाख का सवाल

महासमुंद लोकसभा चुनाव के चर्चित ग्यारह चंदू केबीसी में बने पचास लाख का सवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोकसभाचुनाव 2014 के दौरान सुर्खियों में रहे महासमुंद के ग्यारह चंदू मंगलवार को कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पचास लाख के सवाल का हिस्सा बन गए। सोनी टीवी पर प्रसारित गेम शो के ग्यारहवें सवाल में कार्यक्रम के होस्ट अमिताभ बच्चन के हाट शीट पर बैठे प्रतिभागी अंतर सिंह से पूछा कि 2014 के चुनाव में किस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में ग्यारह उम्मीदवार ऐसे थे जिनका प्रथम नाम चंदू था और उपनाम साहू था। भिवानी हरियाणा के इस प्रतिभागी ने जवाब श्योर नहीं होने के कारण गेम से क्विट कर लिया, लेकिन उन्हें जब उत्तर गेस करने का मौका दिया तो उन्होंने सही उत्तर महासमुंद ही बताया।

हॉट सीट पर बैठे हरियाणा के प्रतिभागी ने उत्तर देने के लिए गेस किया जो सही रहा

ग्यारहवें सवाल का हिस्सा बने 11 चंदुओं ने चौंकाया

रायपुर में होने जा रहे शो को लेकर राज्य की जनता में खासा उत्साह देखा जा रहा है। रायपुर इवेंट के लिए पंजीयन की तैयारी में जुटे दर्शक और बिग बी के प्रशंसक सवालों में छत्तीसगढ़ को जोड़े जाने से खासे उत्साहित हैं। केबीसी के आठवें सीज़न में जब बिग बी ने ग्यारहवां सवाल रखा तब प्रतिभागी के पास फोन फ्रेंड को छोड़कर सभी लाइफ लाइन खत्म हो चुके थे। ग्यारहवें सवाल का उत्तर जानने के लिए उन्होंने इसे भी इस्तेमाल किया लेकिन वहां से उत्तर नहीं मिला। कोड रेड के जरिए गेम क्विट करने के बाद हालांकि अंतर सिंह ने सही उत्तर महासमुंद दिया।

निर्दलीय उम्मीदवारी से चर्चित हुए थे चंदू

चुनावके दौरान अपनी उम्मीदवारी से सबको चौकाने वाले चंदुओं की खबरों को दैनिक भास्कर ने देशभर के अपने संस्करणों में प्रमुखता से जगह दी थी। भास्कर ने ही बताया कि भाजपा प्रत्याशी के हमनाम इन उम्मीदवारों ने जो जमानत राशि जमा की थी वह भी एक ही सीरीज के थे। सभी चंदू एक साथ तीर्थ पर गए थे, इसे भी लोगों की चुनावी जुबान पर लाया था। केबीसी के सवाल का हिस्सा बने चंदुओं ने तब कांग्रेस प्रत्याशी अजीत जोगी की उम्मीदवारी से हाईप्रोफाइल महासमुंद सीट के मुकाबले को रोचक बना दिया था। चुनाव में जोगी की 1250 वोटों से हार हुई। देशभर में यहां की चुनावी खबरों को लोग बड़े ही संजीदगी के साथ अपडेट करते थे।