पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी हुए सोने के साठ लॉकेट, 20 बरामद

चोरी हुए सोने के साठ लॉकेट, 20 बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद|गांधी चौकके रवि ज्वेलर्स की दुकान से अज्ञात व्यक्तियों ने काउंटर पर रखे 60 नग सोने के लाकेट कुल 70 ग्राम कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपए चोरी कर लिए थे, जिसकी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। सीसीटीवी फुटेज से मिले तस्वीरों के आधार पर क्राईम ब्रांच की टीम को इरानीडेरा से संबंधित लोगों पर शंका हुई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की उक्त हुलिए का एक व्यक्ति महासमुंद आया है और घटना को अंजाम दे सकता है। क्राईम ब्रांच की टीम ने रेलवे स्टेशन के बाहर उक्त हुलिए वाले एक व्यक्ति को रोका और पूछताछ की। गहन पूछताछ पर उसने अपना नाम तुफेल हुसैन उर्फ तोफा अजीज अली (28) वार्ड 15 पटेल नगर खरियार रोड थाना जोंक बताया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने एक साथी रिजवी हसन पिता सेना अनी के साथ रवि ज्वेलर्स पहुंचा और चोरी को अंजाम देने के बाद उन्हें रेलवे स्टेशन में सामान का बंटवारा किया। उसने अपने हिस्से का माल प्लास्टिक के डिब्बे में रखकर चरोटा की झाड़ी के नीचे जमीन में गाड़ दिया था। जिसे आज वह निकालने आया था। उक्त दोनों ही मामलों की कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देशन मंे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा, डीएसपी एमए मोटवानी, उनैजा खातुन अंसारी के निर्देशन में जिला क्राईम ब्रांच की टीम ने की। एसडीओपी ने प्रेस कांफ्रेंस में सारा घटनाक्रम कह सुनाया है।

पकड़ में चोरी का आरोपी