पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मृतकों के परिजनों को मिली मदद

मृतकों के परिजनों को मिली मदद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराईपाली|सकलेक्टर द्वाराराजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। सराईपाली विकासखंड के ग्राम जलगढ़ निवासी रंजीत कुमार भोई की मृत्यु अक्टूबर 2013 में सर्पदंश से हो गई। इस पर उनकी प|ि सुरेखा भोई को, वार्ड क्रमांक 10 सराईपाली निवासी भावेश अग्रवाल की मृत्यु मार्च 2013 में तालाब में डूबने से हो गई। इस पर उनके पिता सुभाष अग्रवाल को आरबीसी 6-4 के तहत डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा पिथौरा विकासखंड के ग्राम सांकरा निवासी चंद्रमणी नायक की मृत्यु अगस्त 2014 में जोंक नदी में डूबने से हो गई। इस पर उनकी प|ी मोंगरा बाई नायक को डेढ़ लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। सड़क दुर्घटना में मृतक के परिजन एवं घायल व्यक्ति के लिए सहायता राशि स्वीकृत की है। जनवरी 2013 में महासमुंद विकासखंड के ग्राम बेलसोंडा निवासी रामचरण पारधी सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। इस पर उन्हें दस हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार बसना विकासखंड के ग्राम साल्हेझरिया निवासी दाऊलाल यादव की मृत्यु जनवरी 2014 में सड़क दुर्घटना में हो गई थी। जिस पर उनकी प|ी लखीबाई यादव को 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसकी सूचना संबंधितों को भेजी गई है।