पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्कशॉप में हुई उपकरणों की पूजा

वर्कशॉप में हुई उपकरणों की पूजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विश्वकर्माजयंती के उपलक्ष्य में शिवा आईटीआई पिथौरा में विश्वकर्मा भगवान की पूजा अर्चना के बाद इलेक्ट्रीशियन वर्कशाप में मशीनों की पूजा अर्चना की गई। जिसमें स्वप्निल तिवारी के सानिध्य में विश्वकर्मा पूजन का कार्यक्रम किया गया।

प्रभारी अधीक्षक डीसी मांझी एवं समस्त स्टाफ के निर्देशन में इलेक्ट्रीशियन एवं कोपा के छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामूहिक कार्यक्रम के अंतर्गत तत्कालिक भाषण एवं गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आईटीआई के संचालन एवं निर्देशन के महत्वपूर्ण उदेश्यों पर चर्चा की एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की की। पिथौरा में इतने वृहद स्तर का औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र जहां सभी सुविधाएं उपलब्ध है। ऐसे संस्था का यहां खुलना बड़े गौरव की बात है और निश्चित तौर पर यहां से आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में प्रशिक्षण प्राप्त कर छात्र-छात्राएं अपना भविष्य उज्जवल बनायेंगे। संस्था के व्यवस्थापक योगेश्वर डड़सेना ने बताया की शिवा आईटीआई पिथौरा महासमुंद जिले में क्वालिटी काउंसिल आफ इंडिया एवं एनसीव्हीटी मान्यता प्राप्त सर्वसुविधा युक्त आईटीआई संस्थाओं में से एक है। जल्द ही कौशल विकास से जुड़ी योजनाओं को संचालित किया जायेगा। इस अवसर पर गिरीश पांडेय, पप्पू पांडेय, प्रफुल्ल राजपूत एवं स्टाफ अरविंद नायक, राजेश फाये एवं मनीष गजेंद्र उपस्थित थे।