प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन
महासमुंद| प्राथमिकस्वास्थ्य केंद्र कोमाखान का कलेक्टर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दवाई भंडार गृह का अवलोकन किया। उन्होंने पदस्थ स्टॉफ से गर्भवती माताओं का पंजीयन, एकीकृत महिला बाल स्वास्थ्य एवं सुपोषण सशक्तिकरण अभियान के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने को कहा जिससे जच्चा एवं बच्चा के स्वास्थ्य की बेहतर देखभाल हो सके। इसके अलावा उन्होंने जन्म-मृत्यु पंजीयन की जानकारी ली। श्री अग्रवाल ने पीएचसी के समीप 18 लाख 30 हजार की लागत से बनने वाले दस बिस्तर वार्ड की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र के समीप पानी जमा होने पर मुरूम डालने के निर्देश निर्माण एजेंसी के अधिकारियों को दिए। पीएचसी कोमाखान में प्रतिदिन 40 से 50 ओपीडी के मरीज आते है।