पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औचक निरीक्षण कर पकड़ी गड़बड़ी

औचक निरीक्षण कर पकड़ी गड़बड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद| शासकीयउच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोमाखान, शासकीय प्राथमिक शाला आंगनबाड़ी केंद्र एवं रेशम केंद्र खोपली, प्री-मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास कोमाखान, प्राथमिक शाला कसेकेरा का कलेक्टर ने आकस्मिक निरीक्षण कर शिक्षकों की उपस्थिति, गणवेश एवं पाठ्य पुस्तक वितरण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्राथमिक स्कूल खोपली एवं कसेकेरा में बच्चों से मध्यान्ह भोजन के संबंध में पूछताछ की। बच्चों ने बताया कि आज भिंडी की सब्जी बनाई गई थी उन्होंने किचन शेड का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने प्राथमिक स्कूल के बच्चों से पहाड़ा पूछा कुछ बच्चों ने सही-सही पढ़ा कुछ ने अधूरा इस पर कलेक्टर ने शिक्षकों को विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए।