सीसी रोड और नाली निर्माण की मंजूरी
महासमुंद| विधायकडा विमल चोपड़ा ने अनु जाति विकास प्राधिकरण में विभिन्न ग्रामों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने ग्राम को कीचड़ मुक्त करने अनु जाति वार्डो में सीसी रोड नाली निर्माण के लिए अनुशंसा की जिसके तहत महासमुंद विधान सभा क्षेत्र के नयापारा (अच्छरीडीह) पुरेना के घर से सोनू पुरेना के घर तक, कांपा, साराडीह, मुरकी जैत खाम से सरकारी कुआ तक, बोरियाझर हीरालाल सोनवानी के घर से नरेश घर तक, कोसरंगी में मंथीर घर से बुधरू घर तक एवं मानपुर में अुन जाति वार्डो में सीसी रोड नाली निर्माण के लिए 25 लाख रुपए स्वीकृत हुआ है। विधायक डा विमल चोपड़ा ने ग्राम पंचायत के सरपंच, इंजीनियर एवं सचिव से कहा कि गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं होना चाहिए।