नि:शक्तों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
महासमुंद| कलेक्टरने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जनपद पंचायत के सीईओ, नगरीय निकाय के सीएमओ, राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले के निशक्तजनों का शत्-प्रतिशत सर्वे कराकर चिन्हांकन 22 से 29 सितंबर 2014 के बीच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पंचायत में पंचायत सचिव, एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं मितानिन मिलकर अपने ग्राम पंचायत के सभी प्रकार के निःशक्तजनों का पहचान कर पंचायत के रजिस्टर में दर्ज करेंगे। जिले में चलाए जा रहे समाधान 36 के तहत निःशक्तजनों का स्वास्थ्य जांच कराया जाएगा। इसके अलावा चिन्हांकित निःशक्तजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 2 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा।