समस्या समाधान का मिला आश्वासन
महासमुंद| छगविद्यालयीन शिक्षक कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष गणेश चंद्राकर एवं उपप्रांताध्यक्ष नवीन चंद्राकर ने ब्लाक के समस्त शिक्षक पंचायत संवर्ग के कर्मचारियों को 19 सितंबर को हड़ताल में शामिल नहीं होने का आह्वान किया है चंूकि वर्तमान मंे उपजे विभिन्न गंभीर समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आश्वासन दिया है कि वेतन आबंटन, वेतन विसंगति, अंशदायी पेंशन योजना का क्रियान्वयन, अनुकंपा नियुक्ति का सरलीकरण, स्थानांतरण विषयों पर शीघ्र कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव को निर्देशित किया है। विकासखंड स्तर के कार्य अब समय पर किया जाएगा। किसी भी कर्मचारी को अपने काम के लिए किसी दलाल को कोई राशि देने की आवश्यकता नहीं है।