पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विश्वकर्मा से मांगी सृजन की शक्तियां

विश्वकर्मा से मांगी सृजन की शक्तियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद.श्रम के देवता भगवान विश्वकर्मा जयंती बुधवार 17 सितंबर को आयोजित किया। विश्वकर्मा जयंती पर नगर में कई मजदूर संगठन अपनी-अपनी आस्था और क्षमता के अनुसार कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। कहीं सृष्टि के शिल्पकार विश्वकर्मा की प्रतिमा विराजित किए है तो कहीं मजदूरों का सम्मेलन का आयोजन किया गया। मजदूर अपने प्रतिष्ठान जाकर निर्माण में उपयोग होने वाले औजारों की पूजा अर्चना किया और दिनभर सामूहिक रूप से उल्लासपूर्ण माहौल में पर्व मनाया। मेशन मजदूर संघ द्वारा 17 सितंबर को अपना मार्केट में प्रतिमा विराजित की की गई। रात्रि में डीजे डांस स्पर्धा का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्वाध्याय केंद्र में भी भारतीय जनता निर्माण मजदूर संघ द्वारा भी भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित किया गया है। जिसमें मुख्य रूप से विधायक विमल चोपड़ा, महेंद्र जैन, मोहन साहू, पवन पटेल, रेखा बहेरा आदि उपस्थित थे।

जय हनुमान व्यायाम शाला में भी व्यायाम समिति के द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना किया गया। पूजा के पश्चात व्यायाम शाला के अध्यक्ष मो इमरान कुरैशी व्यायाम शाला के सदस्यों के द्वारा कश्मीर बाढ़ पीड़ितो के प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अरविंग सिंग, द्वाराका प्रसाद साहू, देवेंद्र यादव, सुमीत सिंग, सलमान, धनंजय, डोमन, नेताम, जीतु, जीतेंद्र साहू उपस्थित थे।

महासमुंद के स्वाध्याय भवन में भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। वहीं पिथौरा नगर में धूमधाम के साथ विश्वकर्मा जयंती मनाई गई। टैक्सी यूनियन संघ, राजमिस्त्री संघ एवं आटो संचालकों ने भगवान विश्वकर्मा की विधी विधान से पूजा अर्चना कर प्रतिमा स्थापित की। शहर में हाई स्कूल मैदान चौक, रावणभांठा पारा एवं एनएच टप्पा में प्रतिमा स्थापित की गई है। रात्रि में भगवान विश्वकर्मा की पूजा अराधना करते हुए रात जागरण की जाती है। गुरूवार को नगर में शोभायात्रा निकालकर प्रतिमा विसर्जित की जाएगी।