पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पटेवा में बनेगा छात्रावास भवन

पटेवा में बनेगा छात्रावास भवन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद | विधायकडा विमल चोपड़ा ने पटेवा में बनने वाले छात्रावास का भूमिपूजन किया। पटेवा क्षेत्र प्रवास के दौरान ग्राम कोकड़ी में चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की समस्या सुनी।

विधायक डा चोपड़ा ने भूमिपूजन के दौरान उपस्थित जनसमुदाय को संंबोधित करते हुए कहा कि यह छात्रावास, छात्राओं के मनोबल को ऊंचाई तक पहुंचाने में नीव का पत्थर साबित होगा। छात्रावास निर्माण में गुणवत्ता को लेकर किसी प्रकार की कोई समझौता नहीं होना चाहिए जिसके लिए उन्हाेंने उपस्थित ठेकेदार, इंजिनियर एवं सरपंच को निर्देशित किया। विधायक डा चोपड़ा ने पेय जल योजना के लिए 1 करोड़ रुपए की घोषणा करते हुए कहा कि पटेवा, पतईमाता एवं जोगीडीपा में पानी टंकी निर्माण एवं पाईप लाईन विस्तार कर घर घर तक पानी पहुंचाने की बात कहीं। विधायक ने कोकड़ी के ग्रामीणों के बीच बैठकर समस्या सुनी जिस पर ग्रामीणों ने सबसे बड़ी समस्या के रूप मंें कोकड़ी से खट्टा के बिच पुल निर्माण को बताया, जिस पर विधायक ने जल्द कार्रवाई करने की बात कही। कार्यक्रम में पवन साहू, मोरजध्वज साहू, हनिश बग्गा, डा रामरतन पटेल, पटेवा सरपंच सुनिल पटेवा, राजेंद्र गंगवंशी, भोजू साहू उपस्थित थे।