- Hindi News
- मोनिका के सीने में नहीं होता दर्द, परिवार वाले हैं खुश
मोनिका के सीने में नहीं होता दर्द, परिवार वाले हैं खुश
महासमुंद|जिले केबागबाहरा विकासखंड के ग्राम पचेड़ा निवासी होरीलाल कुंभकार की साढ़े पांच वर्षीय बिटियां अब स्वस्थ्य है और इस वर्ष जुलाई से स्कूल जाने लगी है। मोनिका के दिल में छेद था, मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना के अंतर्गत मार्च 2010 में आपोलो बीएसआर अस्पताल भिलाई में सरकारी खर्च पर ईलाज हुआ। दो भाईयों में होरीलाल की पौने दो एकड़ संयुक्त कृषि जमीन है। परम्परागत मिट्टी के बर्तन इत्यादि बनाकर गुजर-बसर करने वाले परिवार के लिए बच्ची के हृदय का ऑपरेशन कराना उनके बस की बात नहीं थी। ऐसे में मुख्यमंत्री बाल हृदय सुरक्षा योजना उनके लिए वरदान बन कर आयी। मोनिका की माता पद्मनी कुंभकार गृहणी है और पति के कार्यों में हाथ बंटाती है। मोनिका के परिवार के सभी सदस्य अब काफी खुश है। वे मुख्यमंत्री डा रमन सिंह का धन्यवाद करते है और कहते है कि मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई यह योजना हमारे लिए वरदान से कम नहीं है।
हृदय सुरक्षा योजना