पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औषधीय पौधों की उपयोगिता पर लायनेस क्लब का जोर

औषधीय पौधों की उपयोगिता पर लायनेस क्लब का जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद|छग सेवालायनेस के सदस्यों के द्वारा पर्यावरण अभियान के अंतर्गत जगत विहार कालोनी में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में लायनेस अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर के द्वारा पर्यावरण से होने वाले लाभ एवं लघु वनोपज हर्बल संजीवनी औषधी के बारे में जानकारी दी। पूर्व एरिया आफिसर ऐश्वर्या तिवारी ने हर सदस्यों को पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया गया। निरंजना शर्मा एवं तारा चंद्राकर द्वारा ध्वज वंदना एवं सभी सदस्यों के द्वारा राष्ट्रगान किया गया और सभी सदस्यों के अपने दृढ़ निष्ठा प्रकट करते हुए एक अच्छे नागरिक एवं सेवाभाव से कार्य करने का संकल्प लिया। पौधों की उपयोगिता पर भी क्लब में जोर दिया है। कार्यक्रम का आयोजन राजेश्वरी तिवारी, अरूणा शुक्ला, सती साहू, रंजना शर्मा, तारिणी, रश्मि चंद्राकर, साधना सिंह, राजश्री ठाकुर, किरण सिंघल, लता चंद्राकर, लक्ष्मी देवांगन, कल्पना जैन, सुनीता देवांगन, सुमित्रा तिवारी, इंद्राणी पांडेय, रामकुमारी राजपूत, कुमुद दुबे, शकुन, शशि चंद्राकर, प्रभा, मधु उपस्थित थे।

पौधरोपण अभियान