विनोद ने अध्यक्ष पद से नाम वापस लिया
महासमुंद| भारतस्काउट गाइड जिला संघ निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत अध्यक्ष पद के दो प्रत्याशी येतराम साहू एवं विनोद चंद्राकर में से प्रत्याशी विनोद चंद्राकर ने अंतिम समय में अपना नाम वापस ले लिया। अध्यक्ष पद के लिए नििर्वरोध निर्वाचन की घोषणा 15 दिसंबर को किया जाएगा। उपाध्यक्ष के 06 पद जिसमें 02 पद महिला के आरक्षित है इसके लिए दावेदारों में से शैल वर्मा ने अंतिम दिवस अपना नामांकन वापस ले लिया। उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 14 उम्मीदवार शेष रह गए है। निर्वाचान 15 दिसंबर को प्रात 11 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक मतदान आदर्श बालक शाला में होगा।