बघमार में आयोजित हुआ मांझी सम्मेलन
महासमुंद| तीनदिवसीय कंगला मांझी समारोह बघमार में संपन्न हुआ। मांझी सैनिक सम्मेलन में एस एल रात्रे एवं समाजदेवी यदूलाल चंद्राकर, सुधीर शर्मा को सम्मान किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि माता कौशिल्या गौरव अभियान समिति के अध्यक्ष संत पवन दीवान उपस्थित थे। दीवान ने कहा िक छत्तीसगढ़ तेजी से आगे बढ़ रहा है। एकता से हम आगे बढ़ सकते है। साहित्यकार गिरीश पंकज ने कहा कि मंाझी धाम बघमार आकर में समझ सका कि छग की आंतरिक विशेषता और शक्ति में कितना दम है। कार्यक्रम का संचालन परदेशीराम वर्मा ने किया।