रोजगार सृजन पर कार्य शुरू
महासमुंद| नदीघोड़ारी चौक के जय मालेकर ने कलेक्टर जनदर्शन में शिकायत की है कि 3-4 माह पूर्व पालिश पत्थर फैक्ट्री प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारंभ किया गया था इस के लिए ग्राम पंचायत से अनापत्ति प्रमाण पत्र तथा बिजली विभाग से सहमति प्राप्त करने के पश्चात प्रारंभ किया गया था। किंतु बिजली विभाग के कर्मचारी 04 सितंबर को बिना किसी सूचना बिजली कनेक्शन काट दिया तथा बिजली विभाग के कर्मचारी से पूछने पर बताया गया है कि जनदर्शन में छोटू राम द्वारा शिकायत करने पर काटा गया है। उक्त कार्रवाई से ईकाई बंद होने के कारण मुझे प्रतिदिन के हिसाब से 25 हजार रुपए का नुकसान हो रहा है।
जिससे बैंक का ऋण चुकाने में असुविधा हो रही है। उन्होंने कलेक्टर से लाईन जोड़वाने की मांग की है।
------------------