पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • औचक निरीक्षण में बावनकेरा का हायर सेकंडरी स्कूल मिला बंद

औचक निरीक्षण में बावनकेरा का हायर सेकंडरी स्कूल मिला बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेमें शिक्षा व्यवस्था का हाल बेहाल है। कहीं शिक्षकों की कमी तो कही उनकी लापरवाही के चलते स्कूल बंद हो रहे हैं। स्कूल बंद होने का खामियाजा बच्चों को भुगतना पड़ रहा है। बावनकेरा हायर सेकंडरी स्कूल का आैचक निरीक्षण करने पहुंचे शिक्षा अधिकारियों को भवन में ताला लटका हुआ मिला। सोमवार को यहां डेढ़ घंटे पहले ही स्कूल की छुट्‌टी कर दी गई थी। समय से पहले स्कूल बंद करने के आरोप में बीईओ हिमांशु भारतीय ने यहां के प्राचार्य सीके देवांगन समेत सभी चौदह कर्मचारियों की तनख्वाह काटने की अनुशंसा की है।

बीईओ की औचक निरीक्षण टीम ने सोमवार को महासमुंद के बेमचा, मुस्की, छिंदौली, बावनकेरा, पटेवा स्थित स्कूलों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान टीम ने शिक्षकों की उपस्थिति, डेली डायरी, मूल्याकंन पंजी, मध्यान्ह भोजन शौचालय का अवलोकन किया। सतत निरीक्षण से बच्चों में शैक्षिक गुणवत्ता लाने प्राधान पाठकों को निर्देश दिए गए। बावनकेरा स्कूल में निरीक्षण टीम के पहुंचने पर ताला लटका हुआ मिला। ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल दोपहर तीन बजे ही बंद कर दिया गया। स्कूल बंद करने का समय शाम पांच बजे है। समय से पहले स्कूल बंद करने के आरोप में प्राचार्य सीके देवांगन, व्याख्याता वी पंडित, आरके साहू, एल साहू, एल चंद्राकर, जीआर टांडेकर, एसके चंद्राकर, ओगरे, सेन, एनके चतुर्वेदी, एस गुप्ता, एच ठाकुर, सहायक शिक्षक एके ध्रुव और जी हरदेव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सभी कर्मचारियों की एक दिन की तनख्वाह काटने की अनुशंसा की गई है।