- Hindi News
- गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण रहें सतर्क : चोपड़ा
गुणवत्ता को लेकर ग्रामीण रहें सतर्क : चोपड़ा
ग्रामपंचायत पटेवा के आश्रित ग्राम जोगीडीपा में विधायक डा विमल चोपड़ा द्वारा 9.85 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड नाली का भूमि पूजन किया गया।
वहीं आश्रित ग्राम जोगडीपा एवं पतईमाता ग्राम को पंचायत बनाने पर विधायक डा चोपड़ा के सहयोग के लिए ग्रामीणों द्वारा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। विधायक डा चोपड़ा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भूमि पूजन तभी सार्थक है जब उन कार्यो में गुणवत्ता हो, गुणवत्ता में किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं करें ग्रामीण स्वयं होकर गुणवत्ता पर ध्यान देवंे। उन्होंने कहा कि सड़क के साथ साथ नाली भी बननी चाहिए जिससे घर, सेप्टीक का पानी असानी से बह सकें में किचड़ हो, रोड चैड़ी होनी चाहिए। कार्यक्रम को वरिष्ट नेता डा रामरतन पटेल, गोविंद सिंह ठाकुर, पटेवा सरपंच सुनिल पटेल, राजेंद्र गंगवंशी ने संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से किर्ती बघेल, हनिश बग्गा, चंद्रशेखर पटेल, दयाराम पटेल, हीरा पटेल, लोकनाथ जोगी, जहर सिंग ध्रुव, जितेंद्र साहू, अजय साहू, पवन यादव, भोलाराम, रोहित बघेल, शिव नंदे, छबीलाल लहरे, अमृत सिंग, हेतराम कुर्रे, सुरेश जांगड़े, अश्वनी, मेहतरू यादव, रामस्वरूप दीवान, सीतराम आदि उपस्थित थे।
महासमुंद. जोगीडीपा में सीसी रोड का भूमिपूजन कर विधायक ने लगाई ग्रामीणों की चौपाल।