स्कूली छात्रा ने आग लगा की खुदकुशी
महासमुंद|सराईपाली विकासखंडअंतर्गत ग्राम भोथलडीह की स्कूली छात्रा नीलिमा असगर पिता प्रदीप सतनामी ने अपने शरीर में मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा ली। विवेचना अधिकारी धनेश टांडेकर ने बताया कि नीलिमा, प्रतिभा पब्लिक स्कूल में कक्षा 11वीं की छात्रा थी। वह रोज स्कूल बस से विद्यालय आना जाना करती थी।
शनिवार की शाम स्कूल से लौटने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर शरीर में मिट्टी तेल डालकर आत्महत्या कर ली। कमरे मंे धुआं देख परिजनों किसी तरह दरवाजा खोला। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया जहां रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।