कौशल प्रशिक्षण का प्रचार-प्रसार शुरू
महासमुंद| शहरीआजिविका मिशन अंतर्गत मुख्यमंत्री कौशल प्रशिक्षण के तहत सिलाई ब्यूटीपार्लर, कंप्यूटर का प्रशिक्षण निशुल्क दिया जाता है। वार्ड में प्रचार-प्रसार करने के लिए वार्ड 24 के शिव चौक में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
आयोजन में निशुल्क प्रशिक्षण की जानकारी महिला स्व सहायता समूह का गठन की जानकारी देकर प्रचार प्रसार किया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष राशि महिलांग द्वारा महिलाओं को जानकारी देकर उनको मार्गदर्शन दिया गया। इस अवसर पर ममता बग्गा, राखी ठाकुर, प्रेम शीला बघेल उपस्थित थे।