एकत्र किया धन
महासमुंद| जम्मूकश्मीर में आई भीषण त्रासदी से पूरा राष्ट्र विचलित है। ऐसे में वहां के पीडितों की मदद के लिए समाज सेवी संगठनों ने भी कवायद शुरू की गई है। कश्मीर के बाढ़ पीडितों के लिए मदद राशि भेजने का सिलसिला शुरू हुआ है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा नगर भ्रमण कर जम्मू कश्मीर में बाढ़ से आई आपदा से प्रभावित लोगों के लिए धन एकत्र की गई। सहयोग एकत्र करने में संजय गिरी, महावीर, अखिलेश राव, नितेश श्रीवास्तव, चंद्रशेखर साहू, मनीष श्रीवास्तव, कुंदन साहू, शिवचंद, देवकृष्ण सिंह, रूपेश, सौरभ चंद्राकर, आकाश कन्नौजे, घनश्याम साहू शामिल थे।