उर्स मेले में हिंदू-मुस्लिम एकता की झलक
महासमुंद | जिलेमें प्रसिद्ध और ऐतिहासिक ग्राम बावनकेरा में हजरत जाकीरशाह कादरी रहम तुल्लाह अलैह का 57 वां उर्स पाक सोमवार से शुरू हो गई है। शाम 5 बजे चादर पोशी की गई। उर्स पाक के दूसरे दिन आस्था के केंद्र बन चुके बावनकेरा में श्रद्धालुओं का जमावड़ा है।
भक्तिमय माहौल देखते ही बनता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी बाबा के दरगाह में सिर झुकाते है सारी मुरादी पूरी हो जाती है। वजह है कि हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख इसाई सभी इस उर्स पाक में शिरकत करते है। रायपुर, धरसींवा, आरंग, पटेवा, पिथौरा, बसना, सरायपाली, खरियार रोड, बागबाहरा, महासमुंद से लोग पैदल चलकर भी चादर चढ़ाने जाते है। उर्स कमेटी बावनकेरा मुस्लिम जमात हिन्दू समुदाय के हाजी नजीर खान, जमालखान, नूर मोहम्मद, सलीम इब्राहिम, कलीम, रहीम, ईस्माईल, पीरमोहम्मद, लोकमान वासीन, हनीफ, ईदरीश, गुलजार, उस्मान, कादिर, रसूल कलाम, महमुद्दीन, बसंत सिन्हा सरपंच, द्रोण चंद्राकर, जगत सिन्हा, नारायण साहू, गणेश राम सेन, व्यासनारायण, जीत, मोरध्वज, अनिल सेन सहित समस्त ग्रामवासियां ने अपील किया है कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। जानकारी मो. सलीम टेकराम सेन ने दी है।