पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पर्यावरण के लिए सजग रहें : चोपड़ा

पर्यावरण के लिए सजग रहें : चोपड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरीफफसल का काम पूरा हो जाने के बाद गांवों में उत्सव का माहौल है। माघी मेला के साथ गांवों में मंडई का आयोजन भी शुरू हो गया है, ऐसे में सम्मान समारोह और प्रतियोगिताओं के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए भी लोग गतिविधियां शुरू कर दिए हैं। अच्छरीडीह में भी इस क्रम को बनाए रखने के लिए ग्रामीणों ने पहल शुरू की है। यहां डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में विधायक डा विमल चोपड़ा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण के प्रति सजग रहते हुए उसके संरक्षण की दिशा में पहल करने की दिशा में अग्रसर रहने के लिए ग्रामीणों से अपील की। मौके पर मौजूद पुनुराम साहू का साल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। चोपड़ा ने युवा समिति को आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से ग्राम का मनोरंजन तो होता ही है साथ ही छोटे-छोटे प्रतिभाओं को उभरने का मौका भी मिलता है।

उन्होने आगे कहा कि आज हमारे बुजुर्ग पर्यावरण को बचाने का काम कर रहे है, इससे युवाओं को प्रेरणा लेना चाहिए की पेड हमारे जीवन के लिए कितना आवश्यक है। हम सभी को पेड लगाना चाहिए और उसका ध्यान रखकर पर्यावरण की रक्षा करना चाहिए। प्रमुख रूप से मेघराज साहू, विजय साहू, हेमलाल साहू, गुरूचरण साहू, अनुज साहू, भूनेश्वर साहू, हरमोहन सोनवानी, कुलेश्वर निषाद, मदन, अच्छरीडीह के ग्रामीण युवा साथी उपस्थित थे।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ग्रामीणों के प्रयास को विधायक ने किया सम्मानित।