पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेकेदार नहीं, पालिका कर्मी करेंगे अब उद्यानों की देखरेख

ठेकेदार नहीं, पालिका कर्मी करेंगे अब उद्यानों की देखरेख

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संजयकानन की सुविधाओं में विस्तार करने के लिए पालिका की प्रेसीडेंट इन काऊंसिल ने कार्ययोजना तैयार करनी शुरू कर दी है। तय किया जा रहा है कि संजय कानन को अब ठेकेदारों की निगरानी से मुक्त किया जाएगा। पालिका के कर्मचारी संजय कानन के साथ उद्यानों की देखरेख करेंगे। उद्यानों को सर्वसुविधायुक्त बनाने की खबर से लोगों में हर्ष है। लोगों की दिलचस्पी यहां के गार्डनों को पिकनिक स्पाट के रूप में उपयोग करने की हो रही है।

पालिकाध्यक्ष पवन पटेल की अध्यक्षता में काऊंसिल की बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि पालिका के दुकान का नामांतरण किया जाएगा। जल विभाग के लिए वार्षिक सामाग्री क्रय करने निविदा आमंत्रित किए जाएंगे। जल आवर्धन योजना के लिए जरूरी उपकरणों की खरीदी की जाएगी। विद्युत विभाग, स्वास्थ विभाग, वाहन विभाग के लिए भी सामग्रियों की खरीदी का प्लान तैयार किया जाएगा। प्लेसमंेन्ट के माध्यम से जलवाहन, विद्युत, कंप्यूटर आपरेटर, उद्यानों में कर्मचारी रखने की प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव भी पारित किया गया।

संजय कानन का ठेका निरस्त करने का प्रस्ताव भी रखा गया। तय किया गया कि पाईप लाईन बिछाने का काम शुरू करवाया जाए। संजय कानन ठेकेदार को ठेका प्रथा बंद करने के लिये ठेकेदार को नोटिस जारी किए जाने का प्रस्ताव दिया गया। यहां के लिए नए टेंडर बुलाने का प्रस्ताव पारित हुआ। अस्थाई दखल, बाजार वसूली के लिये भी कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई। बैठक में उपाध्यक्ष कौसल्या बंसल, सभापति हरंबश सिह ढिल्लो, संजय शर्मा, महैन्द्र जैन, देवीचंद राठी, अरविंद प्रहरे, चन्द्रशेखर जलक्षत्री सहित पालिका के अफसर मौजूद रहे।

पालिका में नगर की समस्याओं और सुविधाओं को लेकर प्रेसीडेंट इन काऊंसिल के सदस्यों ने किया मंथन।

महासमुंद के बागबाहरा रोड में स्थित संजय कानन का उपयोग लोग पर्यावरण की शुद्धता की दृष्टि से अधिक करते हैं, यह पिकनिक स्पाट भी बनता जा रहा है।