- Hindi News
- ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत
ड्राइंग प्रतियोगिता के विजेता हुए पुरस्कृत
महासमुंद| प्राथमिकशाला मौहारीभाठा में मेजर ध्यानचंद बाल कल्याण संस्था द्वारा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पंकज चौथी, द्वितीय स्थान पार्वती चौथी एवं तृतीय स्थान लता चौथी ने प्राप्त किया। बच्चों को सभी सामग्री ड्राइंग शीट, कलर, पेंसिल पुरस्कार हेमंत ठाकुर मौहारीभाठा के सौजन्य से प्राप्त हुआ।
स्वच्छ स्वस्थ्य भारत निर्माण के लिए बच्चों ने पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने एवं अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शाला की प्रधान पाठक सुनीता भवालकर, सहायक शिक्षक सतरूपा चंद्राकर, नीलम बंजारे उपस्थित थे। संचालन विकास साहू द्वारा किया गया।