विधायक नपाध्यक्ष का किया सम्मान
महासमुंद |विधायक डॉ विमल चोपड़ा एवं नपाध्यक्ष पवन पटेल से लघुवेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने विधायक एवं नपाध्यक्ष से मुलाकात चर्चा की। शहर के नयापारा में उप स्वास्थ्य केन्द्र एवं ओवरब्रिज के लिए डॉ. चोपड़ा को बधाई दी। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संतुराम साहू, उपाध्यक्ष एपी द्विवेदी, नंदकुमार देवदास, जैलूराम यादव, राजाराम कन्नौजे आदि उपस्थित थे।