फाइनल जेबीसीसी टीम ने जीता
गुडरूपारातालाब के पास मैदान में जय बजरंग क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच जेबीसीसी डॉलफिन इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें जेबीसीसी की टीम ने 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए प्रथम पुरस्कार 7000 रुपए एवं शील्ड पर कब्जा जमाया।
डॉलफिन इलेवन टीम के खिलािडयों को 8 ओवर में 54 रन बनाकर हार का सामना करना पडा। इससे पहले जेबीसीसी टीम के खिलािडयों ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। फाइनल मैच में मैन ऑफ मैच राजाराम सोनी को अतिथियों द्वारा दिया गया। प्रथम पुरस्कार संजय श्रीवास्तव, सूरज सोनी, बाबा कलेक्शन द्वारा प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार 3500 रुपए पार्षद वार्ड नंबर 10 शोभा शर्मा (शर्मा आंटी), कांग्रेस नेता गौरव चंद्राकर, हेमलाल कन्नौजे, कुशल निषाद द्वारा डॉलफिन इलेवन की टीम को दिया गया। वहीं तृतीय पुरस्कार 1500 रुपए पार्षद शेखर जलक्षत्री द्वारा 1500 रुपए एनआरबी की टीम को दिया गया। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शंभू सोनी ने जेबीसीसी टीम के खिलािडयों को जीत की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल से दो गांवों के मध्य आपस में मित्रता ब$ढता है। खिलािडयों को खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। मैच में हारने के बाद मन को निराश करने की जरूरत नहीं है। खेलने से शरीर स्वस्थ्य रहता है और शारीरिक विकास होता है। अध्यक्षता कर रहे संजय श्रीवास्तव ने खिलािडयों को जीत की बधाई दी।
इस अवसर पर जोहनलाल निषाद, शंकर देवांगन, राजेश तिवारी, मनीष ठाकुर, भाजपा युवा नेता नंदू जलक्षत्री, शैलेंद्र नामदेव, सुभाष सोनी, पोखन ठाकुर, प्रहलाद ठाकुर, पवन कन्नौजे, बिहारीलाल साहू, सतीश कन्नौजे, पूर्व पार्षद मनोज कन्नौजे, होरी साहू, खोगेंद्र यादव, राजेश यादव, युवराज निषाद, यादराम यादव, भुनेश्वर यादव आदि उपस्थित थे। संचालन आलोक ठाकुर ने किया।