- Hindi News
- चुनौतियों को स्वीकार कर क्षेत्र का नाम रोशन करें: चंद्राकर
चुनौतियों को स्वीकार कर क्षेत्र का नाम रोशन करें: चंद्राकर
कालेज के प्रतिभावान छात्रो को अतिथियों ने सम्मानित किया
भास्करन्यूज|महासमुंद
महाप्रभुवल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय का वार्षिकोत्सव मनाया गया। मौके पर कालेज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को अतिथियों ने सम्मानित भी किया। प्राचार्य ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के कई छात्र छात्राओं ने विश्व विद्यालय की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान पाया है तथा सत्र् 2014-15 में एमएससी गणित वनस्पति शास्त्र की कक्षाएं प्रारंभ की गई है।
पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष और पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर थे। जिला कांग्रेस के अध्यक्ष अमरजीत चावला और स्काउट संघ के उपाध्यक्ष दाऊलाल चंद्राकर थे। मुख्य अतिथि चंद्राकर ने आह्वान किया कि विद्यार्थी शैक्षणिक के साथ-साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी आगे आएं। अपनी प्रतिभा को निखारें। राज्य एवं केंद्र सरकार उच्च शिक्षा के विकास के लिए कटिबद्ध है, इसका भरपूर उपयोग करें। विद्यार्थी चुनौती को स्वीकार करें आगें बढ़े एवं खुद को साबित करें।
महाविद्यालय के लिए मेरा पूरा सहयोग सदैव मिलता रहेगा। चावला ने कहा कि आगे बढ़ने के लिए सपने जरूर देखें संचार क्रांति का सकारात्मक उपयोग करें। विशिष्ठ अतिथि दाऊलाल ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहते हुए दिशा एवं लक्ष्य तय कर आगे बढ़ने की सलाह दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ ज्योति पांडेय एवं डाॅ आरके अग्रवाल छात्रसंघ अध्यक्ष देवेन्द्र निशाद, उपाध्यक्ष सोनम चंद्राकर मंच पर मौजूद थे। महाविद्यालय के छात्राओं तबस्सुम बानो, ममता ध्रुव एवं तपस्विनी ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्रसंघ अध्यक्ष देवेन्द्र निशाद द्वारा भी प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। महाविद्यालय के प्रतिभावन छात्र-छात्राओं विश्व विद्यालय के विजेता खिलाड़ियों एवं एनएसएस एवं एनसीसी तथा प्रतियोगिता के छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। छात्र अमन चंद्राकर को छात्रसंघ के विशेष मार्गदर्शन हेतु स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। महाविद्यालयीन छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का छात्र छात्राओं ने खूब आनन्द उठाया। कार्यक्रम में वेदिका साव द्वारा गणपति वंदना, प्रतिभा मजगहे एवं ज्योति साहू द्वारा वंदेमातरम देशभक्ति गीत प्रस्तुत की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन देवेन्द्र निषाद, प्रवीण साहू, जया मार्कडेय एवं सोनम चंद्राकर ने संयुक्त रूप से किया।
महासमुंद. मचेवा स्थित कालेज के सभागार में आयोजित वार्षिकोत्सव के दौरान मौजूद अतिथियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की खूब सराहना की मौके पर बड़ी संख्या में कालेज के बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे।