कालेज भवन का लोकार्पण 13 को
महासमुंद |जिला मुख्यालयमें पाॅलिटेक्निक काॅलेज भवन का लोकार्पण 13 फरवरी को होगा। तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव अमित अग्रवाल ने नवनिर्मित शासकीय पाॅलिटेक्निक काॅलेज पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने प्रभारी कलेक्टर एसएन राठौर को पाॅलिटेक्निक काॅलेज के लोकार्पण के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नवनिर्मित पाॅलिटेक्निक काॅलेज भवन 9 करोड़ 97 लाख रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा तैयार किया गया है। पाॅलिटेक्निक काॅलेज की अकादमी भवन और प्रशासनिक भवन तीन मंजिला बनाई गई है। इसके अलावा परिसर 50 सीटर बालक छात्रावास भवन बनकर तैयार हो गया है। अकादमी भवन में उपकरण एवं अन्य साजो सामान लगाए जा रहें है।