पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुविधाओं के लिए परेशान हों ग्रामीण: चोपड़ा

सुविधाओं के लिए परेशान हों ग्रामीण: चोपड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत कोसरंगी में विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा ने ग्रामीणों की समस्या जानने चाैपाल का आयोजन किया। ग्राम भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्रामीणों कि शिकायत पर तालाब का भी निरीक्षण किया।

चाैपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्या से विधायक डाॅ विमल चोपड़ा को अवगत कराते हुये कहा कि धोबी तलाब की गंदगी को साफ कराना है पेय जल की व्यवस्था कुछ स्थानों पर नही हुआ है, उसकी व्यवस्था करना है, प्राइमरी स्कूल में प्लास्टर नही हुआ है आदि समस्याओं को ग्रामीणों ने रखा। जिस पर जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा ने दिया।

चोपड़ा ने ग्रामीणों से चर्चा करते हुये मूल भूत सुविधाओं की जानकारी ली। ग्राम के महिला स्वसहायता समुह, पुरूषों एवं युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रोजगार से जुड़ने कहा। उन्होने आगे कहा कि युवाओं को समिति बनाकर कर युवाओं द्वारा ग्राम सुधार का काम होना चाहिए पड़े लिखे युवा ग्राम में बच्चों में संस्कार डालने सांध्य कालिन स्कूल चलाएं जहां बच्चे संस्कारवान बन सकें पढ़ाई करे।

धोबी तालाब की स्थिति देखने ग्रामीणों के साथ पहुंचे विधायक डा विमल चोपड़ा।

स्वच्छता बना मिशन

रेलवेक्रांसिग के पास जमे गंदा पानी से तालाब की स्थिति निर्मित हो गयी थी जिस नगर पालिका अध्यक्ष पवन पटेल ने दो दिनों से कार्यस्थल पर रहकर दिशा निर्देश देते हुए सड़क पार नाली में से जोडने उसमें 9 इंच की 40 फीट लंबी पाईप लगवायी गई ताकि गंदा पानी सीधे नाली में जाए। उक्त कार्य से वार्ड वासियों को मच्छर से निजात मिल सकेगा। इस दौरान पार्षद देवीचंद राठी, विमल बबलू हरपाल, हनिश बग्गा सहित वार्ड वासी उपस्थित थे।

विधायक की चौपाल