पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ओपन परीक्षा अप्रैल में

ओपन परीक्षा अप्रैल में

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यओपन स्कूल द्वारा हाईस्कूल और हायर सेकंडरी परीक्षा 2015 के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हायर सेकंडरी परीक्षा 18 अप्रैल से शुरू होकर 2 मई तथा हाई स्कूल परीक्षा 5 मई से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी। परीक्षा का समय प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक निर्धारित है। इस संबंध में विद्यार्थी अपने अध्ययन केन्द्र से संपर्क कर सकते है। प्रायोगिक परीक्षा केन्द्राध्यक्ष द्वारा अवकाश के दिनों में परीक्षा केन्द्र संपन्न कराई जाएगी। इसके लिए परीक्षार्थियों से परीक्षा केन्द्रों से सतत् संपर्क में रहने कहा गया है। परीक्षा के लिए निर्धारित कार्यक्रम इस प्रकार है। हायर सेकंडरी परीक्षा 18 अप्रैल को व्यवसाय अध्ययन, 20 अप्रैल को गणित, 21 अप्रैल को भूगोल, 22 अप्रैल को जीवविज्ञान, 23 अप्रैल को राजनीति विज्ञान, 24 अप्रैल को लेखांकन, 25 अप्रैल को रासायन शास्त्र, 27 अप्रैल को इतिहास, 28 अप्रैल को भातिक शास्त्र, 29 अप्रैल को अर्थशास्त्र, 30 अप्रैल को अंग्रेजी, 01 मई को गृह विज्ञान एवं 02 मई को हिन्दीकी परीक्षा होगी। इसी प्रकार हाईस्कूल की परीक्षा 05 मई को गणित, 06 मई को अर्थशास्त्र, 07 मई को विज्ञान, 08 मई को व्यवसाय अध्ययन, 09 मई को गृह विज्ञान, 11 मई को सामाजिक विज्ञान, 12 मई को संस्कृत, 13 मई को अंग्रेजी, 14 मई को मराठी/उर्दू एवं 15 मई को हिन्दी की परीक्षा होगी।