अफसरों ने मिलकर की दफ्तर की साफ सफाई
महासमुंद| स्वच्छभारत अभियान के तहत कल 10 फरवरी को सभी शासकीय कार्यालयों तथा आस-पास के परिसर की में साफ-सफाई की गई। प्रभारी कलेक्टर एसएन राठौर ने इस संबंध में सभी जिला प्रमुखों को सुबह 8 बजे कार्यालय में उपस्थित रहकर 9.30 बजे तक साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए थे। इस दौरान कार्यालय के समस्त स्टाफ भी सफाई कार्य में योगदान देंगे। इस अभियान में स्काऊट गाइड, एनएसएस और एनसीसी ने भी हिस्सा लिया।