- Hindi News
- बरडीह में गांधी जयंती से नशा मुक्ति और जागरूकता रैली
बरडीह में गांधी जयंती से नशा मुक्ति और जागरूकता रैली
सराईपाली|समाज कोपूर्णत: नशा मुक्त बनाने लक्ष्य लेकर चल रही आर्दशवादी सेवा समिति बरडीह द्वारा 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर विशाल नशामुक्ति कार्यक्रम नशा मुक्ति जागरूकता रैली का आयोजन किया गया है। अब तक हजारों लोगों को नशा मुक्ति कार्यक्रम में जोड़कर नशामुक्त कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ा गया है। राज्य शासन द्वारा भी बरडीह को इस वर्ष के 6 जून को आदर्श ग्राम घोषित किया है। युवा सरपंच संजय भोई ने इसमे महती भूमिका निर्वाहन की है। 2 अक्टूबर को होने वाले इस नशा मुक्ति महारैली में विधायक बसना रूपकुमारी चौधरी मुख्य अतिथि होगी और अध्यक्षता पूर्व संसदीय सचिव डा त्रिविक्रम भोई करेंगे। इसके साथ महासमुंद जिले के तीनों विधायक रामलाल चौहान, चुन्नीलाल साहू और विमल चौपड़ा भी उपस्थित रहेंगे। यह रैली सिंघनपुर राजमार्ग से मोहका होते हुए आदर्श ग्राम बरडीह जाएगी। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील आदर्शवादी सेवा समिति बरडीह के संयोजक दुखनाशन प्रधान ने की है।
नशा के खिलाफ