समीक्षा बैठक 15 फरवरी को
सराईपाली| राष्ट्रीय सेवा योजना जिला महासमुंद में कार्यक्रमों की समीक्षा के लिए अधिकारियों की बैठक 15 फरवरी को वीरेंद्र बहादुर सिंह कॉलेज के नवीन भवन में आयोजित होगी। इस बैठक में जिले के 48 इकाइयों की समीक्षा पं रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की कार्यक्रम समन्वयक नीता वाजपेयी तथा जिला संगठक महासमुंद डॉ. एएल पटेल प्राचार्य करेंगे।