पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • परीक्षा के दौरान हड़ताल तो शिक्षकों पर कार्रवाई

परीक्षा के दौरान हड़ताल तो शिक्षकों पर कार्रवाई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद | राज्य शासन द्वारा स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं को अत्यावश्यक कार्य घोषित कर दिया गया है। परीक्षाओं के दौरान हड़ताल पर रहने वाले शिक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर उमेश अग्रवाल द्वारा पंचायत एवं नगरीय संवर्ग के शिक्षकों से वार्षिक परीक्षा कार्य सुचारू रूप से संपन्न कराने की अपील की गई है। उन्होंने कहा है कि परीक्षाओं के मद्देनजर हड़ताल पर जाना उचित नहीं है, इसलिए कोई भी ऐसा कार्य नहीं करें कि परीक्षा व्यवस्था में बाधा आए।

उन्होंने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सभी संकुल समन्वयकों के माध्यम से रिपोर्ट प्राप्त करने व कंट्रोल रूम बनाने एवं हड़ताल पर रहने वाले शिक्षाकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय ने बताया कि पंचायत शिक्षक संवर्ग तथा नगरीय निकाय शिक्षक संवर्ग के द्वारा 15 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल की दी गई सूचना को पंचायत संचालनालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अनुचित माना गया है। उन्होंने बताया कि हड़ताल से शिक्षा व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न होगा। वर्तमान में छात्रों की वार्षिक परीक्षा की तिथि को दृष्टिगत रखते हुए गलत माना गया है।

खबरें और भी हैं...