पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली दर में बढ़ोतरी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

बिजली दर में बढ़ोतरी के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंद|आजादी का अंतिम आंदोलन दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान पाशा के नेतृत्व में बिजली दर में बढ़ोतरी को लेकर पदाधिकारियों ने विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया कि, किसानों की आर्थिक दशा बद से बदतर होती जा रही है। कृषि के लिए विद्युत पंप का बिल लगातार बढ़ रहा है, जो अनुचित है। कृषि पंप को लपटे हुए इंसुलेशन तार से जोड़ा जा रहा है, इससे तार के चिपकने से मोटर पंप जल रहे हैं। इस वजह से फसल बर्बाद हो जाती है। फसल खराब होने की जिम्मेदारी वितरण कंपनी तय करे और किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाए। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने सस्ती बिजली उपलब्ध कराने का वादा किया था, लेकिन इसके विपरीत विद्युत वितरण कंपनी लगातार मूल्य वृद्धि कर आम जनता को मुश्किल में डाल रही है।

खबरें और भी हैं...