- Hindi News
- National
- साइकिल में रेकी, गश्त खत्म होने पर करते थे चोरी, उसी घर में खाते थे खाना
साइकिल में रेकी, गश्त खत्म होने पर करते थे चोरी, उसी घर में खाते थे खाना
महासमुंद में पिछले दिनों हुई चोरी की 36 घटनाओं को अंजाम देने वाले आठ शातिर अपराधी पुलिस की गिरफ्त में है। आरोपियों से 20 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। आरोपी खरियार रोड रेलवे स्टेशन पर चोरी की एक साइकिल रखते थे। वे साइकिल पर घूमकर ताला लगे मकानों की रैकी करते थे। रात में साइकिल महासमुंद रेलवे स्टेशन में रखकर चोरी करने निकलते थे। पुलिस गश्त बदं हाेने के बाद वे घरों में घुसते थे और उसी घर में खाना भी खाते थे। चोरी के बाद माल का बंटवारा कर ओडिसा निकल जाते थे।
शुक्रवार को मामले का खुलासा करते हुए एएसपी राजेश कुकरेजा ने प्रेस कांफ्रेंस ली। उन्होंने बताया कि चोरी की दो से तीन साल के घटनाक्रम को जोड़ते हुए नेटवर्क का जाल बिछाया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर मिले सामान की बारीकी से जांच की। शातिर अपराधियों के बारे में जानकारी ली गई। इस दाैरान पता चला कि चालान हो चुके कालाहांडी जिले के दो शातिर अपराधी वर्तमान में महासमुंद व खरियार रोड में सक्रिय हैं।
इनमें से एक सुमन्तो उर्फ आदल गउर पिता लम्बोदर उम्र 35 वर्ष फटापरा थाना भवानीपटना सदर जिला कालाहांडी को बागबाहरा रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया गया। उसके पास से सोने के टाॅप्स व टिकट बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि पिछले तीन-चार साल से उजल बाघ पिता कर्पूरा (25) चांचेर थाना केसिंगा जिला कालाहांडी के साथ महासमुंद, बागबाहरा व खरियार रोड में 50 चोरियां कर चुका है। इस खुलासे के बाद एसडीओपी अभिषेक पल्लव के नेतृत्व में गठित टीम ने ओडिसा के कालीहांडी जिले मे भवानीपटना, जूनागढ़, केसिंगा पर एक साथ छापेमारी कर अन्य अारोपियों को पकड़ा। इसके अलावा चोरी के माल को खपाने और खरीदने वालों को भी एक-एक कर गिरफ्तार किया गया।
यह हैं आरोपी
आरोपियों में शोभा बनो नाग पिता शानो रंगीगुड़ा थाना भवानीपटना सदर जिला कालाहांडी, जितेंद्र बाघ पिता दुर्गा विकरना मेहेर पिता वासु, क्षत्रिय बैठारू पिता मृत्युंजय, फडकु यादव पिता गोविंद, भोला दीप पिता मेटा, पीतांबर साहू पिता टेकचंद्र, शंकर साहू पिता बुला शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात, लैपटाॅप, कैमरा, दो मोटरसाइकिल समेत 20 लाख रुपए का माल बरामद किया है।
चोरी के बाद आरोपी माल का बंटवारा कर ओडिशा भाग जाते थे
महासमुंद. पुिलस गिरफ्त में आरोपी और जब्त किया गया सामान।