14 से 18 फरवरी तक भारत माता पूजन
महासमुंद | राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल द्वारा शहर के 30 वार्डों में भारत माता पूजन कार्यक्रम का आयोजन 14 से 18 फरवरी तक आयोजित किया गया है। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह गोल्डी के मार्गदर्शन में होगा। 3 वार्डों का एक समूह बनाकर शहर के सभी 30 वार्डों को 10 समूहों में बांटा गया है।