नकल रोकने नौ उड़नदस्ता दल गठित
महासमुंद| छग माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर की ओर से आयोजित हाई स्कूल, हायर सेकंडरी के परीक्षा के दौरान नकल रोकने और आकस्मिक निरीक्षण के लिए जिला स्तर पर नौ और तहसील स्तर पर पांच उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। इसके साथ ही जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। दल प्रमुख हर केन्द्र के परीक्षार्थियों की दर्ज संख्या, उपस्थित व नकल प्रकरण से संबंधित जानकारी रोजाना कंट्रोल रूम के फोन नंबर-07723-223110 और 07723-223484 पर देंगे।