आशीबाई स्कूल में आज पुरस्कार वितरण समारोह
महासमुंद| आशीबाई गोलछा उच्चतर माध्यमिक शाला में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन 13 फरवरी को सुबह 11 बजे आयोजित किया गया है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संसदीय सचिव रूपकुमारी चौधरी होंगी, वहीं अध्यक्षता विधायक डाॅ. विमल चोपड़ा करेंगे। विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, नपाध्यक्ष पवन पटेल, कौशिल्या देवी बंसल, कुलवंत चावला, राशि महिलांग होंगे। कार्यक्रम में वार्षिक पुरस्कार वितरण के साथ-साथ शालेय वार्षिक पत्रिका कृति का विमोचन किया जाएगा।