पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चहेतों की नौकरी लगाने जिले को बताया प्रीमिटिव ट्राइबल

चहेतों की नौकरी लगाने जिले को बताया प्रीमिटिव ट्राइबल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महासमुंदको प्रीमिटिव ट्राइब जिला बताकर जनपद के अफसरों अपने चहेतों को सहायक शिक्षक (पंचायत) की नौकरी दे दी है। ट्राइबल जिलों के लिए लागू सीधी भर्ती योजना से लाभांन्वित यहां के पांच स्कूलों में पदस्थ उम्मीदवार कहां के मूल रहवासी हैं यह भी आदेश में स्पष्ट नहीं है। इन पदों के लिए विभाग ने आवेदन तक आमंत्रित करना उचित नहीं समझा है। फर्जीवाड़े को अंजाम देने के लिए अधिकारियों ने सारी प्रक्रिया गुपचुप तरीके से ही निपटा ली है।

फर्जीवाड़े का खुलासा इससे भी होता है जिसमें महासमुंद जनपद के सीईओ ने 05 नवंबर को आदेश जारी करते हुए कहा है कि वे सब 20 जुलाई तक संबंधित स्कूल में अपनी उपस्थिति देवें। अफसरों की लापरवाही और फर्जीवाड़े का यह पहला मामला नहीं है। मनरेगा में भी नियमों को ताक पर रखकर भृत्य और कार्यक्रम अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी। शासन ने ऐसे अभ्यर्थी जो ट्राइबल जिला और विशेष जनजातीय समूह के अंतर्गत आते हैं को दो साल के भीतर व्यवसायिक योग्यता साबित करने का मौका देती है, लेकिन अफसरों की दरियादिली नियुक्त अभ्यार्थियों के प्रति सहज ही देखी जा सकती है जिसमें इस योग्यता को हासिल करने के लिए उन्हें पांच साल का समय दिया जा रहा है।

लापरवाही की हद यूं ही फर्जीवाड़े को इंगित नहीं करती है। नियुक्ति आदेश 5 नवंबर को जारी की गई है और कहा गया है कि 20 जुलाई 2014 तक कार्यभार ग्रहण करें।

मार्गदर्शन लेकर करेंगे कार्रवाई

^महासमुंदप्रीमिटिव ट्राइबल जिला नहीं है। शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिली है। राज्य शासन से मार्गदर्शन लेकर कार्रवाई की जाएगी। एसएनराठौर,सीईओ, जिलापंचायत महासमुंद

शासन का सर्कुलर और भर्ती के लिए नियम

छत्तीसगढ़के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने 20 जनवरी 2014 को एक सर्कुलर के माध्यम से सहायक शिक्षक (पंचायत) के रिक्त पदों में भर्ती के लिए अनुसूचित जनजातीय समूह के पहाड़ी कोरवा, बैगा, कमार, अबूझमाडिया, बिरहोर, भूंजिया और पंडा जाति के उम्मीदवारों को योग्यता में छूट देने की बात कही थी। यह सर्कुलर राज्य के अनुसूचित क्षेत्र के अधीन आने वाले जिलों में लागू किया जाना था। सर्कुलर के मुताबिक इस वर्ग के उम्मीदवारों को हायर सेकंडरी की योग्यता पर अनुसूचित जनजातीय जिलों में सीधी भर्ती से नियुक्ति देने का प्रावधान है। दूसरे जिलों में इस वर्ग के उम्मीदवारों को अजजा आरक्ष