- Hindi News
- युवा कैरियर निर्माण के लिए रहें बेहद जागरूक
युवा कैरियर निर्माण के लिए रहें बेहद जागरूक
आदर्शउच्चतर माध्यमिक शाला में कैरियर गाईडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजन में मुख्य अतिथि डा राकेश सालोमन ने कहा कि युवाओं काे जीवन में अपना लक्ष्य निर्धारण करते समय जीविकोपार्जन की सीमित सोच से ऊपर उठकर ऐसे कैरियर निर्माण के लिए अपनी ऊर्जा एवं समय लगाना चाहिए। जिससे वे अपने परिवार में बढ़कर समाज, शहर तथा प्रदेश एवं देश के विकास में अपना योगदान सुनिश्चित कर सकें। प्रत्येक छात्र छात्रा स्वयं में असीमित ऊर्जा एवं विशिष्ट प्रतिभा से परिपूर्ण है जिसे सहीं दिशा में परिश्रम करने एवं उचित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्राप्त करने केद्वारा जीवन में सर्वोच्च उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
सेमीनार में मुकेश थिटे ने बताया कि छग में इंजिनियरिंग की 13 ब्रांचेस विभिन्ना कालेजों में उपलब्ध है तथा इंजिनियरिंग एजुकेशन ओहर आल पर्सनालिटी डेव्हलपमेंट कान्सेप्ट में काम करता है। मृणालिनी सिंह, एसबीलाल, हेमेंद्र आचार्य ने संबोधित किया।
छात्रों सीखी जीवन विद्या
सराईपाली.शासकीयहायर सेकंडरी स्कूल केजुवां में सोमवार को जीवन विद्या पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राथमिक शाला कोकड़ी के शिक्षक गेंदलाल कोकड़िया ने मूल्य शिक्षा एवं चेतना विकास पर आधारित जीवनोपयोगी बातें विद्यार्थियों को बताई। उन्होंने आहार, बिहार और व्यवहार को सुधारने, समझकर कार्य करने, जीवन मे क्यों, क्या, कैसे, कितना आदि सवालों का जबाव, किसी भी कार्य को कैसे करें इससे अवगत कराया।
सेमीनार के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए डॉ राकेश सालोमन।