बैठक में होगी शिविर के आयोजन पर चर्चा
महासमुंद| कृषकनेत्र शिविर एवं कल्याण समिति की बैठक अंवराडबरी विश्राम गृह में 14 दिसंबर को आयोजित किया गया है। बैठक में शिविर के संबंध में चर्चा किया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष थानसिंह चंद्राकर, उपाध्यक्ष झाडूराम साहू, कोषाध्यक्ष ज्ञानसिंग साहू, सचिव कुबेर प्रकाश गिरि, संरक्षक आरके बेपारी, नायक राम चंद्राकर उपस्थित रहेंगे। बैठक में सदस्यों को उपस्थित होने की अपील की है।