नलकर जमा नहीं किया तो कनेक्शन कटेगा
महासमुंद| नगरपालिका द्वारा बकाया करों की शत प्रतिशत वसूली का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए आवश्यकतानुसार नल विच्छेद एवं कुर्की की कार्रवाई के लिए वंाछित औपचारिकताएं पूर्ण की जा रही है। वार्ड 01, 02, 03 एवं 09 के 10 करतदाताअांे का नल विच्छेद करने अंतिम सूचना किया गया है। 03 दिवस के भीतर शुल्क भुगतान नहीं करने पर नल कनेक्शन विच्छेद कर दिया जाएगा एवं पूर्ण संयोजन के लिए संयोजन शुल्क सहित अन्य करों की वसूली की जाएगी। नगर पालिका यह जानकारी अनिष कुमार ठाकुर ने दी है।