एसडीएम देंगे सभा, रैली के लिए अनुमति
महासमुंद| जिलानिर्वाचन अधिकारी ने एक आदेश जारी कर नगर पालिका आम चुनाव हेतु राजनैतिक पार्टी, प्रत्याशियों के आवेदन पत्रों के आधार पर वाहन, रैली एवं आमसभा हेतु अनुमति देने के लिए अनुविभागीय दंडाधिकारी महासमुंद, पिथौरा एवं सराईपाली को अधिकृत किया गया है। अनुविभाग के अंतर्गत आने वाले नगर पालिका, नगर पंचायत क्षेत्र के राजनैतिक पार्टियों, नगरीय निकाय के प्रत्याशियों को वाहनों का पंजीयन कर अनुमति देंगे।