स्कूल के छात्रों का हुआ रक्त परीक्षण
महासमुंद| शासकीयउच्च प्राथमिक शाला मरार कसही बाहरा, विकासखंड बागबाहरा में कार्यरत प्रधान पाठक भागवत जगत भूमिल के मार्गदर्शन में प्रति सप्ताह शनिवार को भोजनोपरांत विद्यालय में बच्चों के सर्वागींण विकास के लिए सभी शिक्षकों के सहयोग से पाठ्येत्तर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य के अंतर्गत शाला मंे उपस्थित बच्चों का रक्त परीक्षण सावित्री पैथालाॅजी लैब बागबाहरा के ललित कुमार चक्रधारी के सहयोग से किया गया तथा उन्हें रक्त समूह से अवगत कराया गया।