हादसे में बाइक सवार की मौत
महासमुंद| बसनाथाना अंतर्गत पदमपुर मार्ग पर स्थित बंसुला नाले के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार पर जा टकराई। जिससे बाइक सवार की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार बंसुलाडीपा निवासी मंगलू यादव पिता रामप्रसाद यादव अपने बाइक से पदमपुर मार्ग से होते हुए बंसुला की ओर जा रहे था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे रोड किनारे दीवार से जा टकराई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा संजीवनी 108 की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।