पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारी कर्मचारियों की छुट्‌टी पर प्रतिबंध

अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्‌टी पर प्रतिबंध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्यनिर्वाचन आयोग द्वारा स्थानीय निकायों के आम चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन के मद्देनजर जिले के सभी शासकीय, अर्द्ध शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारी-कर्मचारियों के सभी प्रकार के अवकाश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। चुनाव शाखा से मिली जानकारी के अनुसार सभी विभाग के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के अवकाश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व महासमुंद, पिथौरा एवं सराईपाली अपनी अधिकारिता के क्षेत्र में स्वीकृत करेंगे। प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी अधिकारियों के अवकाश कलेक्टर द्वारा स्वीकृत किया जाएगा। शासकीय अवकाश के दिनों में भी सक्षम अधिकारी के पूर्वानुमति के बिना कोई अधिकारी, कर्मचारी मुख्यालय का त्याग नहीं करेंगे। इसके अलावा भी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदर्श आचरण संहिता की कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए हैं।