पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 50 पंचायतों को मिलेगा आदर्श का तमगा

50 पंचायतों को मिलेगा आदर्श का तमगा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके प्रत्येक विकासखंड में दस-दस ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम पंचायत के रूप में विकसित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कार्य योजना तैयार कर उस पर अमल शुरू कर दिया गया है।

जिले के सभी पांच विकासखंडों में आदर्श ग्राम पंचायतों के रूप में विकसित करने के लिए दस-दस ग्राम पंचायत का चयन कर लिया गया है। टीएल बैठक के दौरान कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को इन चयनित ग्राम पंचायतों में शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन एवं भ्रमण के संबंध में जानकारी ली इसके अलावा इन ग्राम पंचायतों में सतत् आजीविका कौशल विकास कार्य, मद्य निषेध, सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ जन-जागरूकता, ग्राम सभा में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना तथा इन ग्राम पंचायतों में मौजूद प्राकृतिक संसाधनों के कुशल प्रबंधन के कार्य यहां किए जाएंगे। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिन ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम के रूप में चयनित किया गया है।सराईपाली के ग्राम पाटसेंद्री, किसडी, जम्हारी, बिरकोल, अमरकोट, केंदुवा, बलौदा, तोषगांव, तोरेसिंहा, एवं चट्टीगिरोला शामिल है। बसना के अंतर्गत ग्राम गनेकेरा, खरोरा, धनापाली, सिंघनपुर, चिपरीकोना, अंकोरी, अजगरखार, भूकेल, जमदरहा एवं गढ़फुलझर शामिल है। मुख्यमंत्री ने दो माह पूर्व सरायपाली प्रवास के दौरान सराईपाली एवं बसना विकासखंडों के अंतर्गत दस-दस आदर्श गांव का शिल्यान्यास किया था।बागबाहरा के अंतर्गत ग्राम तमोरा, मोंगरापाली स, सुखरीडबरी, कोमाखान, कुसमी, तेंदूकोना, मुनगासेर, कसेकेरा, कमरौद एवं घुंचापाली कला शामिल है।पिथौरा के अंतर्गत ग्राम गोपालपुर, सोनासिल्ली, गोडबहाल, भुरकोनी, अरंड, कौहाकुड़ा, पथरला, आरंगी, अंसुला एवं कोटगढ़ शामिल हैं। महासमुंद के अंतर्गत ग्राम पटेवा (जोगीडीपा), बावनकेरा, छिंदौली, जलकी, लहंगर, झलप, सेनकपाट, बम्हनी, कनेकेरा, झारा एवं नव विस्थापित ग्राम नयापारा (भावा सिनोधा) शामिल है।