पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • घबराए दलाल ने पीड़ित पिता को लौटाए रुपए

घबराए दलाल ने पीड़ित पिता को लौटाए रुपए

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बागबाहरा ब्लॉक के ग्राम भोथा अर्जुन गोड़ को बेटे की मौत के बाद श्रम विभाग से 30 हजार मदद राशि मिली, लेकिन बैंक कर्मचारियों और दलालों की मिलीभगत से महज 10 हजार रुपए देकर हितग्राही को चलता कर दिया था। इस मामले से संबंधित खबर के 9 फरवरी को प्रकाशन के बाद दलाल ने पीड़ित हितग्राही के घर पहुंचकर 19 हजार रुपए देने की पेशकश की लेकिन हितग्राही ने यह कहकर मना कर दिया कि राशि तो लूंगा लेकिन, गांव के मुखिया के सामने।

इसके बाद सुबह से शाम तक हितग्राही को चुपचाप रकम ले लेने का दबाव डालता रहा। आखिरकार दलालों को हितग्राही के सामने झुकना पड़ा, गांव के सरपंच तुलाराम ठाकुर, केशर ठाकुर, तामेश्वर ठाकुर की मौजूदगी में बाकायदा पंचनामा तैयार कर हितग्राही को वापस लौटाया।

श्रम विभाग में संलिप्तता की हुई पुष्टि : श्रम विभाग में संचालित योजनाओं में दलाल सक्रिय है इसका खुलासा भोथा के ग्रामीण अर्जुन गोड़ को मिलने वाली मदद राशि से हुई है। दौलत ठाकुर और संतोष बघेल लंबे समय से श्रम विभाग की योजनाओं के साथ मदद देने के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। दौलत ठाकुर ने बताया कि लोगों तक शासन की योजनाओं को पहुंचाते हैं, बैंक से लेकर श्रम विभाग तक दौड़भाग करनी पड़ती है।

9 फरवरी को प्रकाशित खबर

यह था मामला
भोथा के अर्जुन गोड़ का पुत्र टिकेश्वर की मौत हो गई। मौत के चार माह बाद पिता के खाते में 30 हजार रुपए श्रम विभाग की ओर से जमा की गई। अर्जुन के घर दलाल दौलत ठाकुर और संतोष बघेल पहुंचे, जिन्होंने पैसा निकलवा देने की बात कही। खाते में राशि जमा होने के बाद पंजाब नेशनल बैंक खम्हरिया में कैशियर ने 29 हजार रुपए हितग्राही के हाथ में देने के बजाए दलाल दौलत ठाकुर के हाथ में दे दिया। बैंक के बाहर निकलने के बाद महज 10 हजार रुपए अर्जुन को चलता कर दिया था।

जांच होगी
अर्जुन गोड़ को मिलने वाली 30 हजार में से 19 हजार हड़पने के खुलासे के बाद उन्हें रकम वापस दी गई है। एेसे में तो पूरी संलिप्तता का प्रमाण मिल गया है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अशोक चौरसिया, श्रम अधिकारी, महासमुंद

भास्कर इम्पैक्ट
खबरें और भी हैं...